vinod upadhyay

vinod upadhyay

शुक्रवार, 10 दिसंबर 2010

जोशी दंपति फिर मुसीबत में,अब शिकंजा लोकायुक्त का

भोपाल. आयकर छापे के बाद चर्चा में आए निलंबित आईएएस दंपती अरविंद-टीनू जोशी और पीडब्ल्यूडी के इंजीनियर दीपक असाई और रामदास चौधरी के निवासों पर शुक्रवार अल सुबह लोकायुक्त पुलिस ने छापा मारा। इन अधिकारियों के निवासों पर फरवरी में आयकर छापा पड़ा था।
नहीं मिले असाई:
लोकायुक्त पुलिस की टीमें शुक्रवार सुबह जोशी दंपती के 74 बंगला, असाई के गोमती कॉलोनी नेहरू नगर और चौधरी के कंफर्ट गार्डन चूना भट्टी स्थित आवासों पर पहुंची। जोशी और असाई के घर पर तलाशी शुरू हो गई। असाई किसी वैवाहिक समारोह में राजधानी से बाहर हैं, इसलिए उनके निवास पर फिलहाल कार्रवाई शुरू नहीं हो सकी है। लोकायुक्त पुलिस के आला अफसरों के अनुसार उन्हें जानकारी दे दी गई है। उनके लौटने के बाद कार्रवाई शुरू हो सकेगी।
बड़ी मात्रा में हेरा-फेरी:
उल्लेखनीय है कि इन तीनों अधिकारियों के निवासों पर फरवरी के पहले सप्ताह में आयकर विभाग ने छापा मारा था। इस छापे में जोशी दंपती के निवास से तीन करोड़ से अधिक नकद बरामद हुए थे। चौधरी और असाई के यहां भी बड़ी मात्रा में बेनामी संपत्ति के सुबूत हाथ लगे थे। आयकर विभाग की इस कार्रवाई के बाद राज्य शासन ने उन्हें निलंबित कर दिया था। विभाग ने इस कार्रवाई की जानकारी लोकायुक्त संगठन को भी दी थी। इस जानकारी के आधार पर ही लोकायुक्त पुलिस ने यह कार्रवाई की है। छापे की कार्रवाई की विस्तृत जानकारी देर शाम तक मिलने की संभावना है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें