vinod upadhyay

vinod upadhyay

शनिवार, 11 दिसंबर 2010

एबीवीपी ने फूंका सोनिया का पुतला

भोपाल. कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के जन्मदिन पर रायपुर कांग्रेस कार्यालय में तिरंगे के प्रतिक स्वरूप केक काटने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने इसे राष्ट्रीय ध्वज का अपमान बताते हुए विरोध किया है। इसी कड़ी में शनिवार को भोपाल के में अभाविप कार्यकर्ताओं ने सोनिया गांधी का पूतला जलाकर प्रदर्शन किया।
जमकर हुई नारेबाजी: तिरंगे के अपमान में अभाविप मैदान में, तिरंगा हमारी जान है भारत की पहचान है और सोनिया गांधी भारत छोड़ो जैसे नारेबाजी के साथ ज्योति सिनेमा चौराहे पर प्रदर्शन की शुरूआत हुई। अभाविप कार्यकर्ताओं का आरोप है कि कांग्रेसियों ने सोनिया को खुश करने के लिए तिरंगे का अपमान किया है। उन्होंने केक पर तिरंगा बनाकर, उसे ही काट दिया। देश का कोई भी नौजवान इस अपमान को सहन नहीं कर सकता। इसलिए प्रदर्शन कर तिरंगे का अपमान करने वालों को सजा की मांग की जा रही है।
सोनिया देश से ऊपर नहीं: भोपाल महानगर कार्यालय मंत्री अजय मिश्रा ने कहा है कि सोनिया स्वयं को देश से ऊपर समझने लगी हैं। आरोपियों को चुपचाप समर्थन देकर स्वयं की महिमा मंडन करवा रही हैं। एक घंटे चले इस प्रदर्शन में अभाविप के करीब 50 कार्यकर्ता शामिल हुए। सोनिया का पुतला जलाकर प्रदर्शन को अंतिम स्वरूप दिया गया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें