vinod upadhyay

vinod upadhyay

शनिवार, 11 दिसंबर 2010

उमा यूपी से लड़ेंगी चुनाव !


नई दिल्ली। मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती की भारतीय जनता पार्टी में वापसी के मुद्दे ने एक बार फिर जोर पकड़ लिया है। माना जा रहा है कि भाजपा में वापसी के बाद उमा भारती का कार्यक्षेत्र एमपी के बजाए उत्तर प्रदेश रहेगा। चर्चा है कि पार्टी में वापसी के बाद उमा उत्तर प्रदेश से चुनाव लड़ने के मूड में हैं।
भाजपा के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी ने अपने ब्लॉग पर एक अहम खुलासा कर उमा की वापसी को हवा दी है। आडवाणी ने अपने ब्लॉग पर लिखा कि 'भाजपा अध्यक्ष नितिन गडकरी ने उमा से बात की जिसके बाद उन्होंने मुझसे संपर्क किया। मेरी सलाह पर उमा उत्तर प्रदेश में पार्टी को मजबूत बनाने के लिए तैयार हो गई हैं। उमा ने उत्तर प्रदेश से चुनाव लड़ने की इच्छा जताई है। हालांकि, पार्टी में शामिल होने से पहले उन्होंने कुछ समय मांगा है।' आडवाणी के इस संदेश के बाद लंबे समय से अटकलों में उलझी उमा का भाजपा में वापसी का रास्ता साफ हो गया है।
ज्ञात हो आरएसएस के एक वरिष्ठ नेता ने भी कहा था कि जब जसवंत सिंह पार्टी में वापस आ सकते हैं तो उमा क्यों नहीं? संघ के चाहने के बावजूद अभी तक उमा की पार्टी में वापसी नहीं हो सकी है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें